back to top

VISION TIMES: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, छट्टी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार…

बालोद। भानुप्रतापपुर दल्ली राजरहा मुख्यमार्ग डौंडी थाना क्षेत्र चौरहापड़ाव के पास सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत और 7 लोग गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है। आपको बता दें कि कार में सवार परिवार डौंडी में कुंभकार परिवार के घर छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव गुरेदा गुण्डरदेही लौट रहे थे तभी डौंडी के समीप रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी जिससे कार में सवार 13 लोगों में से 1 पुरुष 4 महिला और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई पुलिस और आस पास के लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया और घटना में घायल हुए लोगों को डौंडी अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page