back to top

VISION TIMES : छह बच्चियों को डंपर ने ठोका, 2 की मौत 4 घायल…

रायगढ़ -सारंगढ़ जिले के बटाउपाली गांव में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई। और चार लड़कियां घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया । घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर कर हाईवे जाम कर दिया। प्रशासन के मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए ।

Advertisements

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है एक बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक नवरात्र पर बटाउपाली गांव में देवी पूजन का कार्यक्रम चल रहा है इस कार्यक्रम में शामिल होने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं पूजन में शामिल होने आए बालिकाएं रविवार को सुबह 7:30 बजे की पास के तालाब में नहाने गई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page