back to top

VISION TIMES : छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक निलंबित…

रायपुर, 30 जनवरी। आरंग के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी की छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक बृजलाल वर्मा को मंदिर हसौद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद शिक्षक को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक शिक्षक बृजलाल नाबालिग छात्राओं को काम है कहकर परिसर के बरामदे में अकेले बुलाकर उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल की प्रधान पाठक से की।

प्रधान पाठक की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354,12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर ने आरोपी शिक्षक बृजलाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page