back to top

VISION TIMES : झाड़-फूंक के बाद ठीक नहीं हुई पत्नी तो बैगा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

जशपुर। पत्थलगांव पुलिस ने बीते दिन हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दरअसल, बालाझार गांव में अंधविश्वास में झाड़फूंक से इलाज कराने के बाद मरीज की तबीयत और बिगड़ जाने के बाद बैगा की डंडे से इस पीटा गया कि उसकी मौत हो गई थी।

Advertisements

पत्थलगांव पुलिस को भूखन तिर्की का शव मिलने की सूचना मिली थी। जहां देखने के बाद मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने इस घटना में हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए जांच शुरू की थी। लेकिन घटना स्थल पर हत्या का ठोस सबूत नहीं मिल पाने से जांच का काम कठिन हो गया था। पुलिस ने आज अंधे कत्ल के मामले को सुलझा लिया है।

पुलिस की जांच में लाश एक बैगा की है, मृतक बैगा झाड़फूंक कर अपना जीवनयापन करता था। उसका यही पेशा इसकी मौत का कारण भी बन गया। मामले में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि बैगा के पास आरोपी अपनी बीमार पत्नी का इलाज करा रहा था, लेकिन लगातार झाड़फूंक के बावजूद उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी।

इस बात से परेशान आरोपी का बैगा के साथ वाद विवाद हो गया और बैगा की डंडे से जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई के बाद ही गंभीर तौर पर घायल बैगा की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सुखीराम को हिरासत में ले लिया हैं। वह सरगुजा जिले का रहने वाला हैं। इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही कत्ल के इस मामले को सुलझा लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page