back to top

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में मतदान संपन्न…


राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। मतदान केंद्र परिसर के अंदर पहुंच कर लोग मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक हुआ।

Advertisements

पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। तीन लोकसभा की पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे मतदान खत्म हो गया है। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर,

कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल है। इन जगहों पर बूथ परिसर में जो लोग पहुंच चुके हैं, वो लोग मतदान कर सकेंगे। बाकी जगहों पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। शाम 4 बजे तक तीनों सीटों पर 63.92 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page