back to top

VISION TIMES : टाकीज के समीप महीने भर से खड़ी एक कार में मिली सड़ी गली लाश…

भिलाई । न्यू बसंत टाकीज के समीप महीने भर से खड़ी एक कार में मिले सड़े गले हुए शव का शिनाख्त हो गया है। मृतक कैंप 1 टाटा लाइन निवासी नसीम था। वह शराब पीने का आदी था।

Advertisements


विदित हो कि हो सके। सड़ांध और बदबू से लोगों ने जब कार के दरवाजे खुलवाए तो भीतर लाश देख सनसनी फैल गई। बिकने के लिए महीने भर से खड़ी इस कार के पास से लगातार बदबू उठने से कुंछ लोगों ने कार विक्रेता को सूचना दी और उसने जब कार के दरवाजे खोले तो अंदर से एक युवक की सड़ी हुई लाश देख पुलिस को खबर की।

नतीजतन छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लंबे समय से खड़ी कार का दरवाजा खराब होने से युवक अंदर कैसे गया यह सीसीटीवी में खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ आटो डीलर्स सेकंड हैंडचार पहिया वाहन बेचने खरीदने का काम करते हैं जिसके चलते दर्जन भर गाड़ियां यहां हमेशा खड़ी रहती है। आटो डीलर्स

भी सीसीटीवी कैमरा लगे होने से वाहनों को महीनों यहां ग्राहक की तलाश में खड़े रखते हैं। कार क्रमांक सोजो 04 सीएक्स 0360 भी लगभग डेढ़ महीने से खड़ी है। कार में मिली लाश की शिनाख्त नसीम वेग (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

उसके बड़े भाई अब्दुल बेग ने बताया कि माता-पिता गांव में रहते हैं तथा बहनों के विवाह के बाद वो और नसीम ही टाटा लाईन कैम्प 1 में रहते हैं। नसीम को शराब की लत थी और वह वर्धमान मोटर और बसंत टाकीज के ही आस-पास रात-दिन रहा करता था वहीं कुछ काम कर अक्सर शराब पीता और घर नहीं आता था। छावनी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page