VISION TIMES : टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , दो की मौत…

बिलासपुर- बीती रात कोटा से लौटते समय टायर फटने से तेज रफ्तार जायलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। एक महिला व दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों का निजी हास्पिटल में इलाज चल रहा है। सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि आसमां सिटी निवासी स्वर्णा सिंह पति अजय सिंह, बेटी पूर्वी सिंह (15)भतीजी दीया सिंह (17), श्रेया सिंह पिता संदीप सिंह (16) सलखो बैकुंठपुर,

Advertisements

आरजू जायसवाल पिता मधु जायसवाल (24) जायलो क्रमांक सीजी 10 एफए, 6990 में कोटा गए थे। जायलो कार स्वर्णा सिंह के पति की है और गाड़ी आरजू जायसवाल चला रहा था। कोटा से लौटते समय रात 11.30 बजे भरनी सीआरपीएफ कैम्प के पास कार का टायर फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आरजू जायसवाल, श्रेया सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार को पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतक आरजू जायसवाल पुलिस कंट्रोल में पदस्थ महिला आरक्षक का भतीजा है।

ये हुए घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल स्वर्णा सिंह, उनकी बेटी पूर्वी सिंह, भतीजी दीया सिंह को इलाज के ओंकार हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज उसलापुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।