back to top

VISION TIMES : दुर्ग सेंट्रल जेल की बंदी ने ब्लेंड मारकर आत्महत्या करने का किया प्रयास…

भिलाई दुर्ग के सेंट्रल जेल में बंदी आत्महत्या का प्रयास किया घटना दोपहर की बताई जा रही है जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक ने बंदी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया फिलहाल बंदी की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है पह्नानाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार राजेश थापा नाम के बंदी ने दोपहर को अपने बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। बंदी थापा ने अपने गले में ब्लेड मार ली थी जिससे ब्लीडिंग होने लगी। दूसरे बंदियों ने देखा और ज़ेल प्रबंधन को सूचना दी। जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रीय ने जेल में प्रारंभिक चिकित्सा मुहैय्या कराया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में बंदी का तत्काल इलाज शुरू किया गया ।

फिलहाल वह खतरे से बाहर है। अभी बंदी राजेश थापा को हॉस्पिटल में ही रखा गया है। वहीं बंदी राजेश थापा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि बंदी द्वारा आत्महत्या की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है। बंदी के स्वस्थ्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी बताया जा रहा है कि बंदी राजेश थापा 2015 से जेल में बंद है।

वह डकैती के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। इधर सेंट्रल जेल दुर्ग के अधीक्षक योगेश क्षत्रीय ने बताया कि दोपहर को सूचना मिलने पर बंदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी ने किसी नुकीली चीज से अपने आप को घायल किया है। बंदी के सेंट्रल जेल में यहां के एक मामले में सजा काट रहा है। वहीं ओड़िशा में भी इसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page