back to top

VISION TIMES : दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा दूल्हे के हृदयाघात से मौत…

बालोद शादी के सात फेरे लेने के कुछ घंटे बाद दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे दूल्हा की हृदयाघात से मौत हो गई। मामला बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाटाबोर्ड का है जहां रविवार को सुबह करीब 5:00 बजे नवविवाहित वर के सीने में दर्द होने के बाद हृदयाघात से उसकी मौत हो गई घटना के बाद गांव में विवाह कार्यक्रम में मातम छा गया।

Advertisements


मृतक के नवविवाहित दुल्हन और उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लाटाबोर्ड निवासी छगनलाल साहू पिता बंसीलाल साहू 26 वर्ष का विवाह हो रहा था । इस दौरान दुल्हा छगन साहू धमतरी जिले के ग्राम कुर्रा में बारात लेकर पहुंचा और देर रात दुल्हन के साथ सात फेरे लिए रात को वह दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव आया। घर से कुछ दूर ही दूल्हा दुल्हन और उनके साथियों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई थी

जहां वे रुके हुए थे लेकिन सुबह करीब 5:00 बजे दूल्हे के सीने में अचानक दर्द होने लगा इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया । जहां हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छगन लाल साहू और उनकी बहन की एक ही दिन में शादी हो रही थी । बहन की बारात आने वाली थी और दूल्हे के ससुराल वाले चौथिया की रस्म के लिए दूल्हे के घर आने वाले थे। लेकिन दूल्हे की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page