back to top

VISION TIMES : दोस्ती टूटने से नाराज युवक ने सरेआम युवती को चाकू से गोदा…

DEMO PHOTO

नई दिल्ली- दिल्ली में आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाल्कर का केस सुलझा नहीं था कि अब दिल्ली के ही आदर्श नगर इलाके में प्रेम प्रसंग में एक 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड को उसके नाराज बॉयफ्रेंड ने सरेआम बार-बार चाकू मारा। युवती बुरी तरह से घायल हो गई। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। शख्स का नाम सुखविंदर है। वह कथित तौर पर गुस्से में था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी।

Advertisements

दोस्ती टूटने की वजह से सुखविंदर ने गर्लफ्रेंड को दिन के उजाले में कम से कम पांच से छह बार चाकू मारा और फरार हो गया। आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजधानी में महिलाएं सेफ नहीं : यह घटना ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रीय राजधानी महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों से जूझ रही है।

इसमें हाल ही में एक 20 वर्षीय महिला की मौत भी शामिल है, जिसे लगभग 12 किलोमीटर तक एक कार द्वारा घसीटे जाने के बाद मौत हो गई थी। देश को हिलाकर रख देने वाली एक और घटना श्रद्धा वाकर की उसके प्रेमी आफताब पूनावाला द्वारा निर्मम हत्या थी जिसने उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page