back to top

VISION TIMES : दो जिलों के कलेक्टर और आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला…

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दो जिलों के कलेक्टर और आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 तथा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Advertisements

राज्य सरकार ने घोषित पांच नए जिलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की नियुक्ति की है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि राज्य सरकार ने महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक इफ्फत आरा को सूरजपुर जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने सूरजपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर, मुंगेली के पद पर तथा मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्‍ली के पद पर पदस्थ किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने सूरजपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर, मुंगेली के पद पर तथा मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्‍ली के पद पर पदस्थ किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पांच नए जिलों के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की भी नियुक्ति की है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने ​वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पी एस घ्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का, रायगढ़ नगर पालिक निगम के आयुक्त एस जयवर्धन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले का, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव डी राहुल वेंकट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का तथा दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना को सक्ती जिले का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक ​अभिषेक पल्लव का तबादला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर, 14 वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बालोद के सेनानी मोहित गर्ग का तबादला पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के पद पर, सूरजपुर जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का तबादला पुलिस अधीक्षक सरगुजा के पद पर, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सेनानी चंद्र मोहन सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक मुंगेली के पद पर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर राजेश अग्रवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक जशपुर के पद पर तथा सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय का तबादला पुलिस अधीक्षक बीजापुर जिले के पद पर किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page