back to top

VISION TIMES : नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव…

धमतरी मुख्य नहर में कोलियारी पुल के आगे नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान के अलावा खून के दाग भी वहां पर हैं। इससे यह हादसा है या हत्या स्पष्ट नहीं हो पाया है।
शनिवार की सुबह अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली कि कोलियरी पुल के आगे शंकरदाह रोड में नहर पर एक लाश तैर रही है सूचना पर पुलिस जब पहुंची तो काले रंग का बरमूडा जैसे पहने हुए व्यक्ति की लाश तैर रही थी जिसे बाहर निकाला गया नहर किनारे उस व्यक्ति का कपड़ा, थैला ,कंबल मिला। चोट के निशान और खून के दाग की वजह से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements


विवेचक एएसआई चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि मृतक की पीठ पर घिसने का निशान है और नहर के किनारे प्लास्टर में खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। बाहर जो दस्तावेज मिले हैं उसमें आधार कार्ड और स्मार्ट कार्ड है जो रोहित के नाम से है गातापार में जब संपर्क किया गया तो रोहित नाम का व्यक्ति मौजूद है मृतक कौन है इसका पता तलाश की जा रही है सभी थाने में इसकी सूचना दे दी गई है हत्या या हादसा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page