back to top

VISION TIMES : पत्थर से युवक का सिर कुचलकर हत्या…

भिलाई । कुम्हारी थाना क्षेत्र में सुबह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कपसदा से खपरी मार्ग के बीच में सड़क से छह फीट की दूरी पर युवक का शव मिला। युवक की किसी ने भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की और फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कुम्हारी थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि खपरी-कपसदा मार्ग के बीच में युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि 8.30 से 9 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली थी। भारी पत्थर से युवक का सिर कुचल दिया गया है जिससे उसकी मौत हो गई है।

आसपास के ग्रामीणों ने मृतक की पहचान गोपाल सोनवानी निवासी ग्राम कपसदा के रूप में की जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस को आशंका है कि रात को युवक की हत्या की गई। शव सड़क से 6 फीट की दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के ऊपर पत्थर पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page