
रायपुर स्थानीय उत्कल नगर इलाके में एक अधेड़ शख्स ने अपनी पत्नी का गला सब्जी काटने वाले चाकू से रेत दिया। फिर खुद अपने घर में ही खुदकुशी कर ली । पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दी । वारदात काली मंदिर के पास बने पीडब्लूडी के दफ्तर के पिछले हिस्से की बस्ती में हुई है। 50 साल के सोनू बाघ ने अपनी 45 साल की पत्नी रामा बाघ की हत्या की है इसके बाद सोनू खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।
Advertisements

Advertisements










































