back to top

VISION TIMES : पत्नी को तलाक बोलकर साली से किया निकाह…

धमतरी। मेरी शादी को 20 साल हो गए हैं, लेकिन मेरे पति ने तलाक… तलाक… तलाक बोलकर अपनी साली से निकाह कर लिया। 3-4 साल से उनका अफेयर चल रहा था। उनको मैंने बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माने। मेरी बहन को भगाकर ले गए और शादी कर घर लौटे। अब मुझसे मारपीट करते हैं।

Advertisements

ये बातें धमतरी जिले के कुरूद की रहने वाली आरिफा खातून ने बताई है। आरिफा खातून अपने भाई के साथ कोतवाली थाने पहुंची थी। यहां आरिफा ने अपने पति अशरफ अली और बहन आईशा खातून के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, आरिफा खातून के पति अशरफ ने जनवरी 2025 में अपनी साली आईशा खातून से लव मैरिज कर ली। इससे आरिफा खातून के पति अशरफ के बीच विवाद होने लगा। इनके विवाद को लेकर कई बार सामाजिक बैठकें हुईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल पाया।

पीड़िता ने थाने में बताया कि तीन तलाक देकर पति ने छोड़ा है। उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग को तो अशरफ ने कई बार उसे धमकी दी। अशरफ का कहना था कि समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दिया जाए। आरिफा खातून ने बताया कि 6 फरवरी, 15 और 16 तारीख को तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया मेरे को । समाज और संगठन की बात भी पति ने नहीं मानी।

अब मैं अपने भाई के साथ थाने पहुंची हूं। दोनों के खिलाफ प्रताड़ना और तीन तलाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हूं। मुझे इंसाफ चाहिए। पुलिस ने अशरफ अली के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध कायम किया है। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर के बाद मामला कुरूद थाने को ट्रांसफर कर दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page