back to top

VISION TIMES : पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा युवक की मौत…

भिलाई । बीती रात नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में मारपीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि बीती रात प्रेम विवाह करने वाले युवक का ससुराल वालों से झगड़ा हुआ और इस दौरान मृतक की पत्नी ने डंडे से उसे पीटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी व उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राखेचा ने बताया कि पत्नी कविता साहू द्वारा बीती रात डंडे से हमला कर दिया था। इस हमले में अभिषेक नायक की मौत हो गई। नेवई थाना पुलिस ने अभिषेक नायक पिता कृष्णा नायक (21 वर्ष) निवासी उड़िया बस्ती शंकरपारा स्टेशन मरोदा की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी कविता साहू पति अभिषेक नायक (23 वर्ष) इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा तथा गुमान साहू पिता सहसराम साहू (49 वर्ष) इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा भिलाई को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शंकर पारा निवासी अभिषेक नायक पिता कृष्णा नायक पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। उसकी स्टेशन मरोदा के ही इंदिरा चौक में ससुराल है। बताया जाता है कि अभिषेक की पत्नी अपने चार वर्ष के बच्चे को घर में छोड़ एक अन्य युवक के साथ रहने लगी थी। बगैर तलाक कविता ने दूसरी शादी कर ली थी जो कि विवाद का कारण रहा।

परिजनों के मुताबिक कल अभिषेक अपनी ससुराल इंदिरा चौक गया था। वहां सास, ससुर, पत्नी से उसका झगड़ा हुआ। कविता और उसके दूसरे पति, ससुर गुमान और सास से मारपीट हुई। अभिषेक के पिता कृष्णा को रात में खबर मिली कि अभिषेक ससुराल के समीप चौक पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। जब परिजन वहां पहुंचे तो अभिषेक की सांसें थम चुकी थी। अभिषेक की हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ससुराल पक्ष और मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पंचनामा कर लाश को मरच्यूरी भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page