back to top

VISION TIMES : पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ साहित्य जगत में शोक की लहर…

पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का आज, 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें ACI में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

Advertisements

सुरेंद्र दुबे कविताओं के एक भारतीय व्यंग्यवादी और लेखक थे, वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। सुरेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों में शुमार थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही छत्तीसगढ़ और पूरे हिंदी साहित्य समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं। वह कई मंचो और टेलीविजन शो पर दिखाई दिया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page