back to top

VISION TIMES : पहले राउंड के बाद भिलाई में कांग्रेस चल रही भाजपा से आगे, कोंटा में कांग्रेस ने मारी बाजी…

राजनांदगांव । दुर्ग जिले सहित प्रदेश भर में हो रहे नगरीय चुनाव में मतों की गिनती हो रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रिसाली नगर निगम में कांग्रेस 17 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं बीजेपी को 15 वार्डों में बढ़त मिली है। और आठ वार्डों में निर्दलीय आगे एवं एक वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर बताई जा रही है। वहीं भिलाई नगर निगम में 30 सीट पर कांग्रेस, 27 पर बीजेपी और 13 में निर्दलीय आगे चल रहे है।

Advertisements

बता दें कि मारो नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। मारो नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं चार वार्डों में बीजेपी और एक में मामला बराबर पर अटका है। इस प्रकार से कांग्रेस मारो नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल हुई है वहीं बात करें बेमेतरा नगर पालिका उपचुनाव की तो वार्ड क्रमांक 11 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

भोपालपटनम में कांगेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहां की 15 में से 15 सीट कांग्रेस की झोली में आई है। वहीं, कोंटा की 15 में से सिर्फ एक सीट भाजपा को मिली है। बाकी 14 सीटें एकतरफा कांग्रेस जीती है।

रायगढ़ नगर निगम के दो वार्डों 25 और 9 में उपचुनाव हो रहे हैं। वार्ड 25 से कांग्रेस की सपना सिदार और वार्ड 9 से कांग्रेस की ही रंजना कमल पटेल ने जीत दर्ज की। रायगढ़ की सारंगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं तीन सीट पर अभी भी जद्दोजहद जारी है।

नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा उपचुनाव में वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं। उन्हें 265 मत मिले हैं। कांग्रेस की अनुजा जैन को 112 और निर्दलीय इदी चौहान को 8, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 49 मत मिले हैं। उपर्युक्त में से कोई नहीं को 1 मत मिला है।

राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। अब सिक्का उछालकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

कांकेर के नरहरपुर जिला पंचायत के 11 वार्डों में कांग्रेस और 4 में भाजपा को जीत मिली। वार्ड 8 से कांग्रेस के वीरेंद्र जैन जीते हैं। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत की एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की शांति ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मत से हराया है। शांति ठाकुर को 142 मत मिले तो वहीं भाजपा की कांति मरकाम को 138 मत । भानुप्रतापपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चित्र रेखा मरकाम को मात्र एक वोट मिला।

Source – BHILAI TIMES

Advertisements

You cannot copy content of this page