VISION TIMES : प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल का परिवहन करते 6 आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी में संलिप्त 06 आरोपियों सहित 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 398 स्ट्रीप (कुल 3184 नग) प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPAS & TRANSCEN PLUS ट्रामाडोल जप्त किए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गुजरात राज्य के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। इस कार्रवाई से नशीली दवाओं की राज्य स्तरीय सप्लाई चैन का भंडाफोड़ हुआ है।

पुलिस ने मौके से 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,66,669/- मूल्य की संपत्ति जप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. मोहित सतनामी पिता धनुक सतनामी (35 वर्ष), निवासी गंडई, जिला केसीजी
  2. राहुल गायकवाड़ उर्फ चोन्टी पिता बीरेन्द्र गायकवाड़ (22 वर्ष), निवासी रावणपारा, गंडई
  3. शहबाज खान उर्फ पप्पू पिता शकील खान (33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, गंडई
  4. शैलेश टंडन उर्फ सिल्ली पिता राधेश्याम टंडन (33 वर्ष), निवासी गंडई
  5. उत्तम रात्रे पिता दुलीचंद रात्रे (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, रावणपारा, गंडई
  6. दिलेश्वर उर्फ खीनवा (पुलिस जांच में संलिप्त)
  7. 01 विधि से संघर्षरत बालक

मामले का विवरण —
थाना गंडई पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध नशीली कैप्सूल की बिक्री कर युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं।

इस पर पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ाई गई। 7 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहित टंडन, राहुल गायकवाड़ और एक विधि से संघर्षरत बालक, अन्य साथियों शहबाज खान, दिलेश्वर उर्फ खीनवा, शैलेश टंडन एवं उत्तम रात्रे के साथ मिलकर गुजरात के दहेज से भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल लेकर गंडई की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम ठंढार के मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से SPAS & TRANSCEN PLUS ट्रामाडोल कैप्सूल की 398 स्ट्रीप (कुल 3184 नग) बरामद की गई।

सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और तस्करी नेटवर्क की कड़ी जांच की जा रही है।