back to top

राजनांदगांव : ढाई माह से लापता युवक का मिला कंकाल , सोमनी थाना क्षेत्र में नदी से कार के साथ बरामद हुआ शव…

राजनांदगांव। थाना सोमनी क्षेत्र के खु्टेरी गांव के पास रविवार 9 नवंबर को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नदी में एक मानव कंकाल का सिर का भाग तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान नदी में एक नीले रंग की बेलेनो कार (क्रमांक CG 08 AD 2623) दिखाई दी।

Advertisements

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नदी से बाहर निकलवाया। कार की जांच के दौरान अंदर एक मानव शव बरामद हुआ, जो काफी समय से सड़ा-गला हुआ था। शव की पहचान ढाई माह पूर्व से लापता लीलाधर कुंभकार (पिता लेखराम, उम्र 37 वर्ष, निवासी भर्रेगांव, चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर) के रूप में हुई।

पहचान मृतक के भाई शत्रुघ्न कुंभकार ने कार, उसमें मौजूद सामान और शव के कपड़ों के आधार पर की। बताया जा रहा है कि लीलाधर कुंभकार की गुमशुदगी की रिपोर्ट 24 अगस्त 2025 को जिला दुर्ग के चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव में दर्ज कराई गई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page