back to top

VISION TIMES : प्रेमी की शादी , प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

कोरबा एक 28 वर्षीय युवती के प्रेमी की एक ओर शादी हो रही थी जिससे क्षुब्ध होकर उधर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें एक युवक पर प्यार का धोखा देने की बात का जिक्र किया गया है।

Advertisements


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागरपारा निवासी 28 वर्षीय प्रीति महंत पिता ईश्वर दास महंत ने शुक्रवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली । घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है । जिससे यूवती ने एक पेज पर सुसाइड नोट लिखा है जिसमें युवती ने अपने भाई को संबोधित किया है युवती ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि वह इंद्रेश साहू नामक युवक से प्यार करती थी जिसने प्रीति को धोखा दिया है।


शुक्रवार को इंद्रेश की शादी थी जिससे परेशान होकर प्रीति ने यह आत्मघाती कदम उठाया है पुलिस ने सुसाइड नोट को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने बताया कि प्रीति महंत कि पहले गिरधारी महंत नामक युवक से शादी हुई थी जिसके बाद से वह अलग रह रहे थी पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page