back to top

VISION TIMES : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

धमतरी गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा राव पठार के पास धमतरी निवासी प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह जानकारी मिली कि राजा राव पठार के पास पेड़ में युवती की लाश लटकी हुई है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा युवती और युवक फांसी के फंदे पर झूल रहे हैं पता तलाश करने पर इसकी पहचान धमतरी हटकेश्वर वार्ड निवासी के रूप में हुई है

Advertisements

थाना कोतवाली धमतरी प्रभारी भुनेश्वर नाथ ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह हटकेशर युवती के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया था थोड़ी देर बाद शीतला पारा हटकेशर से किसान मार्कंडेय ने अपने पुत्र गगन मारकंडे का गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पहचान के आधार पर युवक-युवतियों की शिनाख्त हुई है ।

थाना प्रभारी डीएस चंद्रवंशी राजा राव पठार के जंगल में धमतरी निवासी गगन मार्कंडेय 21 वर्ष और झरना देवांगन 17 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । शव का पंचनामा के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page