VISION TIMES : फांसी पर झूलते मिला युवक का शव…

मानपुर । ब्लॉक मुख्यालय में दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पोल्ट्री फार्म से लगे तालाब किनारे पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला। सूचना उपरांत मानपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतरवाया।

बहरहाल शव को मरचुरी में रखवाया गया है। दूसरी ओर घटना को लेकर थाने में मर्ग कायमी कर पुलिस शव के संबंध में परिजनों की पतासाजी में जुटी हुई है वहीं सोशल मीडिया में भी परिजनों की तलाशी के लिहाज से घटना की तस्वीर व जानकारी वायरल हो रही है।