back to top

VISION TIMES : युवक का सिर कुचल कर हत्या…

बालोद । जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक युवक की बेरहमी से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Advertisements

डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव की है। जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव के केवट पारा में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली है। ग्रामीणों ने जैसे ही युवक की लाश को देखा फौरन सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या भारी वस्तु से सिर कुचल कर की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक भावसिंग गायकवाड पिता अक्तु राम (35) डौंडी थाना क्षेत्र के लिम्हाटोला गांव का रहने वाला था. मृतक का शव अवारी गांव के केवट पारा निवासी फूल सिंग (बुजुर्ग) के घर के सामने मिला है. इस हत्या के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और बुजुर्ग ” से पूछताछ भी कर रही है.

Advertisements

You cannot copy content of this page