back to top

Vision Times: बजरंग दल में नई जिम्मेदारी, सुनील सेन बने बजरंग दल के संभागीय विभाग संयोजक…

राजनांदगांव। बजरंग दल संगठन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय के तहत हिंदू हृदय सम्राट एवं बजरंगियों के मार्गदर्शक बड़े भैया श्री सुनील सेन जी को बजरंग दल का (संभाग) विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Advertisements


श्री सुनील सेन जी लंबे समय से हिंदुत्व, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में बजरंग दल का कार्य और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।


नियुक्ति की घोषणा के बाद बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री सेन जी को अनन्य शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करते हुए समाज और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page