back to top

VISION TIMES : भालू ने किया महिला पर हमला…

बालोद 50 वर्षीय महिला रूपा बाई को भालू ने अपने पंजे से बुरी तरह नौच डाला यह घटना जिला मुख्यालय बालोंद से लगे ग्राम सिवनी की है जहां शुक्रवार को ग्राम सिवनी निवासी रूपा बाई 50 वर्ष अपने तीन चार साथियों के साथ जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे थी। इस दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई । वहीं उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने भालू को पत्थर से मारकर भगाने में मदद की जिसके बाद भालू महिला को छोड़कर भाग निकला इस दौरान राहगीरों की मदद से घायल महिला को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार जारी है महिला के हाथ और पैर को भालू ने बुरी तरह से नोच डाला है गनीमत रही कि घटना के वक्त महिला के साथ उनके कुछ और साथी मौजूद थी जिन्होंने भालू को भगाने में मदद की वरना भालू के हमले से महिला की जान भी जा सकती थी।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page