back to top

VISION TIMES : महाभारत में भीम के किरदार से लोकप्रिय प्रवीण कुमार का निधन…

नई दिल्ली प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत के भीम और एशियाई खेलों के डिस्कस थ्रो के स्वर्ण विजेता प्रवीण कुमार का सोमवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वह 74 वर्ष के थे।

Advertisements


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने प्रवीण के निधन पर शोक जताया है । वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे उन्होंने कल रात दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली उनके परिवार में पत्नी, पुत्री, दो भाई और एक बहन है प्रख्यात फिल्म निर्देशक बी आर चोपड़ा के निर्देशन में महाभारत में भीम के किरदार से प्रवीण को काफी लोकप्रियता मिली थी। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया ।

अमृतसर से 50 किलोमीटर की दूरी पर सरहली कला गांव के एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले प्रवीण ने किंग्सटन में 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों में हैमर थ्रो में रजत पदक जीता था।

Advertisements

You cannot copy content of this page