back to top

VISION TIMES : मुंबई में गूंजा “अरपा पैरी के धार”, आरू साहू बनी ‘जी इंटरटेनमेंट’ की इस प्रतियोगिता की विजेता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की फेमस बाल गायिका आरू साहू ने फिर से एक बार प्रदेश का नाम रोशन किया है। दरअसल, ‘जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन’ के तहत आयोजित ‘बोर्न टु शाइन’ प्रतियोगिता में आरू साहू ने जीत हासिल कर ली है। वह इस प्रतियोगिता की विजेता बन गईं हैं। आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं अपनी संस्कृति को लेकर पूरे भारत में अंडर 30 में अपनी जगह बनाई एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को गौरवान्वित किया है।

Advertisements

बता दें कि हाल ही में दो महीने पहले ओजस्वी आरू साहू ने कोलकाता में एक आडिशन दिया था। जिसमें उन्होंने अपने छत्तीसगढ़ का राजगीत की प्रस्तुति दी थी, जहां प्रदेश के राजगीत को सुनकर वहां के ज्युरी मेम्बर्स भावुक हो गए और आरू की बहुत सराहना की थी और अंततः आरू की मेहनत रंग लाई, आरू ने अपने अथक प्रयास से प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page