back to top

VISION TIMES: युवा आयोग अध्यक्ष मुदलियार ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर नगरवासियों सहित प्रदेशवासियों को दी बधाई…

राजनांदगांव – स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था. दुनियाभर में भारतीय आध्यात्म का परचम लहराने वाले युगपुरुष को युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने नमन किया.

Advertisements

युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर राजनांदगांव नगरवासियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री मुदलियार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया।

स्वामी जी के ‘उठो,जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त वाक्य आज भी युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं।


    श्री मुदलियार ने कहा है कि भारतीय अध्यात्म व संस्कृति के आलोक से विश्व मानस को आलोकित करने वाले युवा संन्यासी, भारतीय मेधा के अतुल्य हस्ताक्षर, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. सभी प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.

Advertisements

You cannot copy content of this page