back to top

VISION TIMES: युवा किसान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

जशपुर- जिले में है। यह घटना पंडरा पाठ थानान्तर्गत ग्राम बीजा घाट की है। मिली जानकारी के मूताबिक ग्राम मूढही का रहने वाला 30 वर्षीय किसान मनबोध राम टमाटर और बैगन की फसल लगाया था।

वह हर रोज सुबह फसल की रखवाली करने सुबह करीब 6 बजे ही खेत निकल जाता और दोपहर को खाना खाने घर आ जाता। इसी क्रम में वह शुक्रवार को सुबह 6 बजे टमाटर और बैगन की रखवाली करने खेत जाने निकला लेकिन न तो वह दोपहर को वायस घर लौटा न ही शाम को ।

घरवाले उसके वापस नही आने से चिंतित हो गए। उसे देखने बाड़ी गए लेकिन वह बाड़ी में भी नही मिला। तभी बैल ढूंढ रहे ग्रामीणों ने देखा कि बीजाघट में एक पेड़ पर मनबोध राम का शव झूल रहा है चौकी प्रभारी पंडरा पाठ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की बारीकी से जाँच की जा रही है अभी तक कारणों का पता नही चल पाया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page