back to top

VISION TIMES: राजनांदगांव में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, युवक रंगे हाथ पकड़ा गया…

राजनांदगांव। स्टेशन पारा स्थित डॉ. अलीम सिद्दीकी हॉस्पिटल के सामने आज दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को कोलकाता निवासी बताया।

Advertisements

सूचना मिलते ही नवयुवक एकता समिति के सदस्य मोहित स्वामी, खिलावन साहू, पूनाराम यदु, धीरज हंसा, रवि रंसूरे, कुणाल चचाने, तुषार, दुर्गेश सिन्हा और दीपक सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू में लिया और चिखली चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने नवयुवक एकता समिति की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page