back to top

VISION TIMES : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या का मामला सुलझा ,हत्या की वजह लकड़ी बीनने के बाद का विवाद…

भिलाई दो सप्ताह पूर्व जवाहर उद्यान में लकड़ी बीनने गए रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या की वजह लकड़ी बीनने के बाद हुआ विवाद है। इस विवाद के कारण युवक ने लकड़ी से बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 200 लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची ।

Advertisements


विदित हो कि 25 जनवरी को जवाहर उद्यान से लगे जंगल झाड़ियों में सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी करीब 26 दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में सफलता मिली। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आसपास कई लोगों से पूछताछ की इस दौरान पता चला कि एक युवक यहां से लकड़ियां बीनकर अक्सर जाता देखा जाता था ।

पतासाजी करने पर युवक की जानकारी मिली हत्याकांड का खुलासा करते हुए नेवई पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष निर्मलकर 45 वर्ष कोनारी चंदखुरी का रहने वाला है। वह अपने परिवार से दूर नेवई में पिछले ढाई सालों से रह रहा है। यह कोई काम धाम नहीं करता था लेकिन आसपास के जंगल झाड़ियों में लकड़ियां बीनकर उसे बेचकर गुजारा चलाता था। बीएसपी रिटायर्ड कर्मी शंकर सिंह भी पानी गर्म करने के लिए लकड़ियां बीनने जाता था।

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन शंकर सिंह ने वहीं पर लकड़ियां बीन रहे युवक संतोष निर्मलकर को लकड़ियां बीनने से मना किया इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि इस दौरान बुजुर्ग शंकर सिंह ने पत्थर से युवक के घुटने पर मारा था जिससे वह तिलमिला गया इसके बाद युवक ने पास में रखें मोटी लकड़ी से बुजुर्गों के सिर पर चोट मारकर फरार हो गया इस चोट से बुजुर्ग वहीं गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page