back to top

VISION TIMES : रिश्तेदार ने की एक परिवार के तीन लोगों की हत्या…

पिडुगुराल्ला। आंध्र प्रदेश के पिडुगुराल्ला में एक रिश्तेदार ने विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड का खुलासा बृहस्पतिवार को सुबह हुआ।

Advertisements

डी श्रीनिवास राव (28) नामक आरोपी ने अपने रिश्तेदार ए. नरेश (32), उनके पिता ए. संबाशिव राव (63) और उनकी मां ए. आदि लक्ष्मी (60) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि नरेश की पत्नी डी. माधुरी (26) ने अपने पति से विवाद के बाद बुधवार रात अपने भाई श्रीनिवास राव और पिता डी सुब्बा राव (62) को बुलाया था। उन्होंने बताया कि माधुरी पेट दर्द के कारण अपने खेत में कृषि कार्य के लिए नहीं जा सकती थी, इसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था।

Advertisements

You cannot copy content of this page