VISION TIMES : रेलवे क्रॉसिंग पर कार ट्रेन की चपेट में आई , तीन की मौत…

बलौदा बाजार में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी इलाज के दौरान घायल एक और महिला की जान चली गई है।
मरने वाले 3 एक ही परिवार के सदस्य थे यह हादसा कार का ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुआ है हादसा सुहेला से लगे हाथ बंध रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ है जानकारी के मुताबिक अल्टो कार पटरियों पर पहुंची तभी अचानक सामने से ट्रेन आ गई।

ट्रेन के इंजन से टकराकर कार दूर गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। कार में 8 लोग सवार थे घायलों को सुहेला के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया वहां से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
रात में कार के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से एक बुजुर्ग और महिला का शव अंदर ही फस गया था उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतक 65 साल बलौदा बाजार निवासी बाबूलाल देवांगन और उनकी 40 साल की बेटी ईश्वरी देवांगन है।


घायलों में शामिल बाबूलाल की बहू मंजू कि मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई । मंजू का पति योगेश देवांगन भी कार में था।