back to top

राजनांदगांव : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज शाम एवं कल सुबह की पेयजल समस्या बाधित…

राजनांदगांव – दिनांक 09.08.2022 को मोगरा, घूमरिया, सुखानाला बैराज के गेट खोले गये है। साथ ही अत्यधिक बारिश होने के कारण शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ गया है एवं लगातार बढ़ते जा रहा है। इंटेकवेल के इनलेट में कचरा फंस जाने के कारण राॅ-वाटर की कमी को देखते हुए इंटेकवेल के मोटर रात्रि 3.00 बजे से वर्तमान तक बार-बार बंद करना पड़ रहा है। नदी के अत्यधिक जल स्तर एवं पानी का बहाव तेज होने के कारण कचरे की सफाई किया जाना संभव नहीं है।

Advertisements

बार-बार प्लांट बंद करने के कारण 27 एवं 10 एम.एल.डी. प्लांट से भरे जाने वाले उच्च स्तरीय जलागार (सिंगदई, लखोली, कंचनबाग, टांकाघर, शंकरपुर, चिखली, इंदिरानगर) पूरा नहीं भर पायेगा। ऐसी स्थिति में आज दिनांक 10.08.2022 शाम की सप्लाई एवं कल दिनांक 11.08.2022 की सुबह की सप्लाई बाधित रहेगी।


प्रभावित वार्डः- मोहड़, सिंगदई, हल्दी, मोहारा बस्ती, बजरंग नगर, लखोली, संतोषी नगर, चक्कीपारा, दुर्गाचैक लखोली, संजय नगर, लखोली नाका एरिया, कन्हारपुरी संपूर्ण क्षेत्र, सनसिटी एरिया, कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशर नगर, जनता काॅलोनी, राजीव नगर ब्रम्हदेव चैक, बैगापारा, अटल आवास, शांती विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली, गौरीनगर, रायपुर नाका, जी.ई. रोड़, कामठी लाईन, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड़, सदर लाईन आधा क्षेत्र, स्टेशनपारा वार्ड नं. 11,12, गंज लाईन, आरामशीन रोड़,

स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, पुराना सिविल लाईन, बल्देव बाग, स्टेशनपारा, चिखली क्षेत्र, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चैक, रेल्वे स्टेशन रोड़, शंकरपुर, शांतीनगर, चिखली, पुराना ढ़ावा, रामनगर, शिक्षक नगर, शांतीनगर, चिखली बिहारीचाल, पुराना ढ़ाबा, रमन बाजार चिखली, दिनदयाल नगर, गठुला नाला, चिखली झुग्गी झोपड़ी, अम्बेडकर चैक शांतिनगर इंदिरा नगर वार्ड, चैखड़िया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हणपारा, पठानपारा, उद्यांचल, दुर्गा चैक, दिग्विजय कालेज रोड़, दिवानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर

Advertisements

You cannot copy content of this page