back to top

VISION TIMES : लड़की लड़के के बीच प्रेम संबंध : शादी का दबाव डालने पर लड़की को मारने की कोशिश…

बिलाईगढ़ कैथा की रहनेवाली एक लड़की और पथरिया के रहने वाले संपत नाम के लड़के के बीच पिछले 4 साल से प्रेम संबंध था। इस बीच कई बार वो मिलते रहे, जिसके बाद लड़की की तरफ से शादी का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि संपत ने उसे घर बुलाकर जहर पिला दिया।

लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर किया गया। लड़की के परिजनों ने इस पूरी घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उन्हें घर बुलाकर मारपीट की गई है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page