back to top

VISION TIMES : शराब के नशे में धुत युवक ने अपने दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या…

जशपुर – छत्तीसगढ़ के जिले जशपुर में एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया । शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने एक दोस्त को कुल्हाड़ी के बेट से पीट-पीटकर मार डाला । घटना देर रात की बताई जा रही है वही दोस्त की हत्या करने वाले युवक का नाम मार्टिन कुजुर बताया जा रहा है जबकि जिसकी हत्या हुई है उसका नाम एलिस मिंज बताया गया।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक पूरी वारदात लोदाम थाना चौकी के जामतोली बस्ती का है आरोपी अपनी पत्नी से बच्चे के लिए दूध खरीदने के नाम पर पैसा लिए। और उन पैसों का दूध नहीं खरीद कर शराब पी लिया। दुध नहीं मिलने के कारण आरोपी का बच्चा काफी रो रहा था तभी मृतक एलिस और सुनील ने आरोपी के पत्नी को दूध के लिए 100 रूपए दिए तथा तभी आरोपी नशे में धुत होकर घर आया और मृतक से झगड़ा करने लगा ।

झगड़ा थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गया । मृतक का दोस्त सुनील लकड़ा बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने सुनील कुमार को भगा दिया और मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से पार करने लगा।

उसके बाद मृतक बेहोश हो गया था उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम की लोदाम पुलिस को जानकारी दी गई । जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मार्टिन को गिरफ्तार किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page