back to top

VISION TIMES : शराब सेवन कर विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित…

अम्बिकापुर 22 मार्च 2022संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री हेमन्त उपाध्याय के द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड खड़गंवा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढ़तर के प्रधान पाठक श्री जोखन लाल भगत को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर विद्यालय आने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

Advertisements


    जारी आदेशानुसार प्रधान पाठक श्री भगत के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक का निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
 

Advertisements

You cannot copy content of this page