back to top

VISION TIMES : शादी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर के पलटने से तीन लोगों की मौत, कुल 25 थे सवार….

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर के पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मरने वालों में दो युवकों सहित एक बच्चा भी शामिल है।

Advertisements

बताया जा रहा हैं कि ये हादसा तब हुआ जब ट्रेक्टर सवार 25 लोग शादी के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक घटना कुआकोंडा थाना के रेंगनार गांव की है। बड़े गुडरा के कुंजाम पारा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 लोग ट्रेक्टर में सवार होकर गये थे।

शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस उसी ट्रेक्टर में घर लौट रहे थे। तभी माखपाल के पास उनकी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे मेें राजू तेलामी और रामा तेलामी सहित एक बच्चे की मौत हो गयी।

Advertisements

You cannot copy content of this page