back to top

Vision Times: सेवा व समर्पण को समर्पित मधुसूदन यादव का जन्मदिवस —15 से 26 अगस्त तक ‘सेवा-प्रतिभा-सम्मान दिवस’ के रूप में होंगे आयोजन…

राजनांदगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “जन्मदिन को सेवा दिवस” के रूप में मनाने की प्रेरणा से प्रेरित होकर, राजनांदगांव नगर के लोकप्रिय महापौर आदरणीय मधुसूदन यादव जी का जन्मदिवस इस वर्ष 15 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक सेवा-प्रतिभा-सम्मान दिवस के रूप में भव्यता से मनाया जाएगा।

Advertisements

यह आयोजन न केवल महापौर के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पण का परिचायक है, बल्कि युवाओं, विद्यार्थियों व आम नागरिकों में सेवा भाव जागृत करने का माध्यम भी बनेगा।

कार्यक्रम की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं —

15 अगस्त (गुरुवार): शतरंज प्रतियोगिता — नगर निगम टाउन हॉल में प्रातः 10 बजे से।

18 अगस्त (सोमवार): पौधारोपण कार्यक्रम — शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय प्रांगण में।

21 अगस्त (गुरुवार): मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह — शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय न्यू ब्लॉक में।

23 अगस्त (शनिवार): जन्मदिवस एवं कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम — सिविल लाइन स्थित राजेन्द्र भवन में, प्रातः 11 बजे से।

25 अगस्त (सोमवार): रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर — साइंस कॉलेज में, प्रातः 11 बजे से।

26 अगस्त (मंगलवार): सेवा मंडली एवं महिला समूह सम्मान समारोह — महेश राम गार्डन, बसंतपुर में।

इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र प्रतिनिधियों व युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। संयोजक नागेश राठौर के नेतृत्व में युवाओं की टीम आयोजन को सेवा पर्व के रूप में सफल बनाने में जुटी है।

यह आयोजन महज एक जन्मदिन नहीं, बल्कि सेवा, समाज और सम्मान को समर्पित जनसंपर्क और जागरूकता का महायज्ञ है, जो आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page