back to top

VISION TIMES : सफ़ेद सेलेरियो कार की ठोंकर से अधेड घायल, इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया…

कार चालक कार क़ो तीन पहिये मे 80से 90की स्पीड मे चलाता रहा

मगरलोड तेज रफ़्तार से होने वाले दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है
सफ़ेद रंग के सेलेरियो एक्स कार गाड़ी नंबर CG 23/6293 जो घनश्याम बघेल जिला गरियाबंद के नाम पर रजिस्टर्ड है जो कि कुरुद ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम भैसमुडी (नारी)मे अधेड व्यक्ति लीला राम निषाद उम्र 50 वर्ष जो मछली बेचने के लिए निकला था उसे टक्कर मार घायल कर भाग निकला कार की टक्कर से लीला राम के सर पर गंभीर चोट आया है जिसे इलाज के लिए कुरुद शासकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


वहा पर स्थित लोगो ने बताया की सफ़ेद रंग का कार लीला राम क़ो टक्कर मार कर वहा से फरार हो गया जिसके बाद भैसमुडी के कुछ लोग कार का पीछे करते हुए मगरलोड पाण्डुका रोड तक आया
जंहा कार चालक कार क़ो मगरलोड देशी शराब दुकान के आगे छोड़ कर वहा से फरार हो गया।


मगरलोड ब्लॉक का युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया की कार का ड्राइवर कार के सामने एक पहिया के बिना 80 से 90की स्पीड मे चलाते हुए मगरलोड क़ो पार किया जिसके बाद दिलीप सोनी ने भी कार का पीछा किया लेकिन कार चालक कार क़ो छोड़कर फरार हो गया।


दिलीप सोनी ने मगरलोड थाना क़ो सुचना दिया सुचना मिलते ही मगरलोड पुलिस कार के पास पहुंचकर कार क़ो अपने कब्ज़ा मे लेकर आगे की कार्यवाही मे जुटे

Advertisements

You cannot copy content of this page