back to top

VISION TIMES : 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

रायपुर- राज्य शासन ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

Advertisements

जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार झा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को बलौदा बाजार भाटापारा, श्रीमती पारुल माथुर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को बिलासपुर, इंदिरा कल्याण एल एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा को सेनानी 11 वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक कवर्धा को सेनानी 14वी वाहिनी छसबल बालोद, लाल उमेद सिंह सेनानी 14वी वाहिनी छसबल बालोद को पुलिस अधीक्षक कवर्धा, अरविंद कुजूर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवाई सेनानी तीसरी वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा एवं झाडूराम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम 2016 के नियम 12 के तहत पुलिस अधीक्षक जिला बलौदा बाजार भाटापारा के संवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद के समकक्ष घोषित किया जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page