back to top

निगम की बजट बैठक 06 मार्च को…

राजनांदगांव 29 फरवरी। नगर पालिक निगम की बजट बैठक 06 मार्च बुधवार को प्रातः 10ः00 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में आहूत की गई है । बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2023-24 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।

Advertisements


बजट बैठक के संबंध में निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजेे से बैठक प्रारंभ होगी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा। पठन उपरांत चर्चा पश्चात निर्णय लिया जावेगा। उन्होनें महापौर सहित निगम आयुक्त, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों व पत्रकार बंधुओं एवं अधिकारियों कर्मचारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page