
100 से अधिक मवेशियो के गले में रेडियम पट्टी लगा सिंग में लगाये रेडियम टेप

रात मेें मवेशी हकालने के अलावा बीमार मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुॅचाए
राजनांदगांव 25 अगस्त। पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी निगम सीमाक्षेत्र के चैक चैराहों में घुमते रहने एवं बैठे रहने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गत दिवस रात्रि में जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर में दर्जनभर मवेशी दुर्घटना के शिकार हुए।
आमजनो एवं मवेशियो को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही निदान 1100 तथा मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जाता है तथा बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल तथा आरोग्यंम गौशाला छोड़ा जाता है एवं रात में टीम द्वारा मवेशी हकाला भी जाता है।
आज कलेक्टर महोदय के निर्देश पर आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम की उपस्थिति में मवेशी पकड़ने के अलावा 100 से अधिक मवेशियो के गले में रेडियम पट्टी लगाकर सिंग में रेडियम टेप लगाया गया तथा चैक चैराहो से 12 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस पहुॅचाया गया। जहाॅ गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खिलाया जा रहा है।
मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने निगम आयुक्त द्वारा गठित टीम चैक चैराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर कर रही है।
आज नेहरूनगर, जी.ई.रोड ओव्हर ब्रिज के उपर,महामाया चैक, कमला कालेज चैक, सृष्टि कालोनी,आर.के.नगर से 12 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे, जहाॅ से उन्हंे छोडाने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा।
साथ ही जिलाधीश महोदय के निर्देश पर मवेशियो को दुर्घटना से बचाने तथा नागरिको को भी दुर्घटना से बचने आयुक्त श्री मरकाम ने प्र. सहायक राजस्व अधिकारी श्री अशोक चैबे, सहायक उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री रमेश बघेल एवं टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुमकर 100 से अधिक मवेशियो के गले में रेडियम पट्टी लगाकर सिंग में रेडियम टेप लगाए।
इसी प्रकार प्रतिदिन रात में दुर्घटना से बचाने प्रमुख चैक चैराहो व सड़को से मवेशी हकाला भी जा रहा है। इसके अलावा पाताल भैरवी मंदिर के पास से एक बीमार गाय की सूचना पर उसे पकड ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया। मवेशी पकड़ने तथा रेडियम लगाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आयुक्त श्री मरकाम ने बरसात में दुर्घटना से बचने एवं मवेशियो को भी दुर्घटना से बचाने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चैक-चैराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।











































