back to top

बाथरूम में प्रसव, आधे घंटे बाद प्रसूता को हुई जानकारी, अस्पताल में अफरा-तफरी…

अंबिकापुर। शनिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में प्रसव का एक अनोखा मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती की गई प्रसूता बाथरूम गई और प्रसव हो गया। बड़ी बात यह है कि प्रसूता को इस बात की जानकारी भी नहीं हुई। महिला बाथरूम से आकर बेड में लेट गई। आधे घंटे बाद उसे एहसास हुआ कि उसका पेट खाली है जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सफाई कर्मियों ने सेप्टिक सीट को तोड़कर उसमें फंसे बच्चे को बाहर निकाला। फिलहाल बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया है और चिकित्सकों की टीम बच्चे की निगरानी कर रही है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर निवासी रामपति बाई पति सूरज 6-7 महीने की गर्भवती थी। 13 नवम्बर को महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन द्वारा प्रतापपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रिफर कर दिया गया था जिसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीन संचालित एमसीएच अस्पताल के एएमसी-2 वार्ड में भर्ती किया गया था।

शनिवार की सुबह 10.30 बजे प्रसूता को बाथरूम लगी तो वह प्रसूति वार्ड के शौचालय में गई थी जिसके बाद वह आराम से अपने बिस्तर पर आकर लेट गई। लगभग आधे घंटे बाद महिला को एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है और उसका पेट खाली है जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर वार्ड के नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सक मौके पर पहुंचे तो पता चला की महिला का प्रसव हो गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page