
राजनांदगांव, 24 अगस्त 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एच.के. मेश्राम ने राजनांदगांव जिले के ग्राम विचारपुर नवागांव में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नये 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने इस उपकेन्द्र की प्रगति की जानकारी लेकर स्थापित किये जा रहे विद्युत उपकरणों एवं उपकेन्द्र से निकलने वाले फीडरों का अवलोकन किया। मुख्य अभियंता श्री मेश्राम ने उपकेंद्र निर्माण एजेंसी के संचालक को 31 अगस्त 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता श्री मुकेश कुमार साहू उपस्थित हुए।
बाक्स 01 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा राजनांदगांव जिले के ग्राम विचारपुर नवागांव में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत 3 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले इस उपकेन्द्र में 3.15 एम0व्ही0ए0 का नया पॉवर ट्रांसफार्मर, 19 कि0मी0 33 के0व्ही0 एवं 3 कि0मी0 11 के0व्ही0 की नई लाइन सृजित की जा रही है।
ग्राम विचारपुर नवागांव में निर्मित होने वाले इस उपकेन्द्र के माध्यम से इस क्षेत्र 31 ग्रामों के लगभग 4250 उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत की सुविधा मिलेगी।











































