back to top

राजनांदगांव: ग्राम पंचायत भटगुना, पाटेकोहरा, ईरईखुर्द एवं मुसराकला तथा नगर निगम राजनांदगांव के राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 11 में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र आवेदक को योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे है।

Advertisements

इसी क्रम में आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भटगुना, छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पाटेकोहरा, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत ईरईखुर्द एवं मुसराकला तथा नगर निगम राजनांदगांव के राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 11 में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

मोबाईल कैम्प के माध्यम से छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत श्रमिकों का पंजीयन एवं पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण हेतु आवेदन किया गया। साथ ही श्रमिक को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए एवं संशोधन हेतु आवेदन किया गया। ई-श्रम साथी एप में रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही पंजीकृत हितग्राहियों का ई-केवायसी भी किया गया।


सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों से जिले में आयोजित मोबाईल कैम्पों में शामिल होकर नवीन श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। मोबाईल कैम्पों में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page