back to top

बिलासपुर:गतौरा लालखदान के बीच बड़ा रेल हादसा टला पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी 5 की मौत…

बिलासपुर, कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल पैसेंजर ट्रेन मंगलवार की शाम गतौरा और लालखदान स्टेशन के बीच सामने खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन पूरी तरह मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बिलासपुर से रिलीफ ट्रेन और मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना की गई है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं।