back to top

राजनांदगांव: निगम की बडी कार्यवाही, ग्रामीण क्षेत्र से शहर में लाकर मवेशी छोडते पकडे…

लगभग 50 मवेशी छोडने पर संबंधितों से जुर्माना वसूल, दी गयी कड़ी चेतावनी

राजनांदगांव 23 अक्टूबर। मवेशियो के कारण होने वाली दुर्घटना एवं सुगम यातायात के लिए निगम का अमला निरंतर मवेशी धरपकड अभियान चलाकर मवेशी पकड कांजी हाउस में छोड रहे है। आज सुबह ग्राम सिंघोला की ओर से लगभग 50 की तादात मेें मवेशी लाकर शहर में छोडा जा रहा था, जिसकी जानकारी होते ही हल्दी के पास उक्त मवेशियो को पकड संबंधित पर 7 हजार 7 सौ रूपये जुर्माना लगा मवेशी वापस भेजा गया। पकडे मवेशियो में शहर के मवेशी को रेवाडीह कांजी हाउस भेजा गया।


उल्लेखनीय है कि आज सुबह ग्राम सिंघोला से लगभग 50 मवेशी लाकर शहर में छोडने की तैयारी थी, जिसकी जानकारी हल्दी के पार्षद श्री चंद्रकृत साहू द्वारा आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम को दी गयी। जानकारी मिलते ही आयुक्त ने निगम के अमला के साथ हल्दी पहुच सभी मवेशियो को एक जगह एकत्रित करा संबंधित मवेशी मालिको को सिंघोला से बुलवाकर उनपर 7 हजार 7 सौ रूपये जुर्माना लगा मवेशी वापस भेजे। उन्होने संबंधितो को चेतावनी दी कि अपना मवेशी का उचित प्रबंधनर करे, इस प्रकार शहर मे लाकर मवेशी छोडने पर कडी कार्यवाही की जावेगी। पकडे मवेशियो में शहर के कुछ मवेशियो को रेवाडीह कंाजी हाउस भेजा गया। आयुक्त ने पशु चिकित्सालय के टीम को बुलाकर शहर के पकडे मवेशी के कान मे लगे टैग के आधार पर पशु मालिक की जानकारी लेकर अर्थदण्ड लगाने हेतु निर्देशित किया।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि आज सुबह मार्निग विजीट के दौरान हल्दी के पार्षद द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल हल्दी पहुच शहर में ला रहे मवेशी को रोककर एक स्थान में एकत्रित कर संबंधितो पर अर्थदण्ड लगा मवेशी वापस भेजा गया। मवेशियो के साथ के स्थानीय मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है। उन्हांेने कहा है कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर हाईवे एवं शहर के चैक चैराहो में दुर्घटना से मवेशियो केा बचाने नगर निगम द्वारा दो पालियो में सुबह व शाम मवेशी धर पकड अभियान चलाकर मवेशी पकड़ काजी हाउस छोडा जा रहा है। मवेशी मालिको से प्रति मवेशी 570 रूपये अर्थदण्ड लेकर मवेशी सुपुर्दगी में दिया जाता है एवं भोजन मेें किए गये व्यय की वसूली भी की जाती है।


आयुक्त ने कहा कि मवेशियो में रेडियम पट्टी लगाने के साथ साथ रात में मवेशी हकाला भी जा रहा है। मवेशी मालिको को मवेशी का उचित प्रबंधन करने की यह भी समाईस दी गयी कि देश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार स्तम्भ गौवंशी पशु है। गोबर एवं मुत्र से खेत उर्वर होता है, दूध से पोषण मिलता है एवं बैलो से खेतो की जुताई की जाती हैै। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायत तथा निदान 1100 व मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जा रहा है तथा बीमार व दुर्घटना से घायल मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम का मवेशी धरपकड अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। आगामी दीवाली त्योहार को देखते हुए अभियान में तेजी लाई जायेगी और इस प्रकार शहर में मवेशी छोडने पर कडी कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page