back to top

बिलासपुर: छत पर पार्टी के बाद त्रासदी: बिलासपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात ईडब्ल्यूएस की 3 मंजिला इमारत से बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच करीब 3 साल से अफेयर था।

Advertisements

युवक पहले ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता था।कॉलोनी में उसकी पहचान थी। घटना वाली रात दोनों बिल्डिंग की छत पहुंचे थे। छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट भी मिले हैं, जिससे लगता है कि दोनों ने वहां शराब पी थी।

पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों छत से कूद गए। छत का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह मामला सिरगिट्टी- थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

You cannot copy content of this page